मासूम बच्चे के मल त्याग के विवाद में चचेरे चाचा को मारी गोली, हालत नाजुक

फतुहा। शनिवार को शाम नियाजीपुर गांव मेें एक पांच वर्षीय मासूम बच्चे के द्वारा रास्ते पर ही मल त्याग कर देने के विवाद में रिश्ते मेें लगने वाले चचेरे चाचा को एक युवक ने दनादन दो गोली मार दी। दोनो गोली घायल के गर्दन पर लगी। गोली के छर्रे से घायल की 35 वर्षीय पत्नी मुनरो देवी तथा उसकी 15 वर्षीय बेटी खुश्बू कुमारी भी जख्मी हो गए। इसके बावजूद भी घायल की पत्नी व बेटी अन्य लोगों के सहयोग से उसे पीएचसी लाया जंहा से उसे हालत नाजुक रहने के कारण पटना भेज दिया। घायल की पहचान राम वरण सिंह के पुत्र चालीस वर्षीय साहेब यादव के रुप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया तथा घटनास्थल से कुछ नमूने इकठ्ठे किए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो चुका था। घटना के सम्बंध मेें बताया जाता है कि गांव के ही मिंटू गोप के पांच वर्षीय पुत्र ने गली के रास्ते पर ही मल त्याग कर दिया था। घायल साहेब यादव के पुत्र को यह मल पैर मेें लग गयी। इसी बात को लेकर मिंटू गोप व घायल साहेब यादव के बीच विवाद हो गई तथा मारपीट भी हो गयी। हालांकि ग्रामीणो के द्वारा मामला को शांत करा दिया गया। कुछ देर बाद जब साहेब यादव अपने घर के आंगन मेें बैठा था तभी मिंटू गोप घर में घुसकर दो गोली साहेब यादव को मार दिया। वही बगल में घरेलू कार्य कर रही घायल की पत्नी व बेटी भी छर्रे से जख्मी हो गए। मिंटू गोप द्वारा गोली मारने की पुष्टि घायल की पत्नी मुनरो देवी व बेटी खुश्बू कुमारी ने भी की है । थानाध्यक्ष शंभुनाथ यादव ने भी पूरी घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी किए जाने की बात कही है।

About Post Author

You may have missed