बेगूसराय में सड़क किनारे मिला किसान का शव, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में एक किसान की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। किसान का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया। वहीं मृतक की पत्नी का आरोप है कि किसी ने उनकी हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया है। वहीं इस मौत की जानकारी मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर गांव की है। मृत किसान की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर गांव के रहने वाले भगवान प्रसाद सिंह का बेटे प्रभात कुमार उर्फ मिंटू के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि आज सुबह उन्हें उनकी मौत होने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि घर के बगल में ही मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। परिजनों ने बताया कि किसी ने इनकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। क्योंकि सर पर गहरे चोट के निशान है। इस घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर प्रतोष कुमार, एसआई विनीत कुमार झा, एएसआई अमित कुमार अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। इधर, परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। मृतक की पत्नी रीना कुमारी ने बताया वे छत पर अकेले सोते थे। मुझे आशंका है कि उन्हें किसी ने हत्या कर शव को छत के नीचे सड़क किनारे फेंक दिया। उक्त घटना के बाद मृतक की पत्नी रीना कुमारी, बेटी नेहा व प्रिया का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक को एक बेटे और दो बेटी है। वही इस घटना के संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष प्रतोष कुमार ने बताया है कि एक व्यक्ति की मौत हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही खुलासा होगा की मौत का कारण क्या है।

About Post Author

You may have missed