औरंगाबाद में जमीनी विवाद में किसान की मृत्यु, किसानों के बीच डर का माहौल

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की भूमि विवाद में एक किसान की हत्या कर दी गई। वही मृतक की पहचान रामधारी सिंह यादव के रूप में हुई है। अपराधियों ने किसान को पीट-पीटकर मार दिया और घर के पास फेंक दिया। परिजनों ने उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया।वही अस्पताल में डोक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही मृतक के पुत्र पिंटू ने बताया कि पूर्व से ही अपराधियों के साथ भूमि विवाद चल रहा है। अपराधियों ने उसके पिता के हिस्से की जमीन पर कब्जा कर रखा है। पिंटू यादव ने हत्या का आरोप गांव के ही अखिलेश यादव, मनोज यादव, कुसमी देवी, सोनी कुमारी, संतोष यादव तथा तेजपुरा के राहुल यादव पर लगाया है। पिंटू यादव ने कहा कि हम बटाई पर जमीन लेकर खेती कर रहे हैं। बावजूद अपराधियों ने मेरे पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वही घटना के बारे में कहा जा रहा है कि रामाधार सिंह धान की रोपनी के लिए मजदूर खोजने साईकिल से दूसरे गांव जा रहे थे। तभी अचनाक अपराधियों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और घायल स्थति में घर के पास फेंक दिया। परिजनों ने देखा तो आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती करने पहुंचे। लेकिन अस्पताल ने भर्ती से इंकार कर दिया। जिसके बाद परिजन औरंगाबाद सदर अस्पताल गये, जहां डोक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि आरोप के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Post Author

You may have missed