पटना में बांटा मजदूर यूनियन के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, प्रशासन के खिलाफ लगाए जमकर नारे

पटना। फुलवारीशरीफ स्थित कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल में बांटा मजदूर यूनियन ने शनिवार को जमकर प्रदर्शन किया। वही यूनियन के कार्यकर्ताओं ने OPD से लेकर सभी विभागों में घूम-घूम कर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। वही इस प्रदर्शन के कारण यहां इलाज कराने आए मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन को देखते हुए अस्पताल के कई पदाधिकारी अपने कार्यालय कक्ष से भाग खड़े हुए। बाद में यूनियन ने इसकी लिखित शिकायत चिकित्सा प्रबंधन को दी। बता दे कि अपनी कई मांगों को लेकर शनिवार को बांटा मजदूर यूनियन की तरफ से फुलवारीशरीफ के कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल में यूनियन के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया गया। वही अचानक अस्पताल परिसर में जिंदाबाद मुर्दाबाद के नारे लगते देख वहां इलाज करना आए मरीजों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल के कई कर्मचारियों और पदाधिकारी इलाज के लिए आए मरीज को उनकी हालत पर छोड़ कर वहां से भाग खड़े हुए। वही कई पदाधिकारी अपने चेंबर से निकलकर दूसरी जगह चले गए। बातचीत के क्रम में बांटा मजदूर यूनियन के कर्मचारियों ने बताया कि कई महीनों से वह कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल में सुविधाओं की मांग करते रहे हैं।

इसके बाद भी अस्पताल की सुविधा बद से बदतर बनी हुई है। वही कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि यहां इलाज कराने आने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। OPD से लेकर एक्सरे और दवा वितरण तक मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। वही इतना ही नहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मरीजों को समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण कई मरीजों की स्थिति गंभीर हो जाती है। वही उन्होंने कई बार इसकी मांग की इसके बावजूद भी उनकी मांगों को नहीं माना गया। वही इन सब से परेशान होकर शनिवार को उन्होंने कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल परिसर में जमकर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों को जल्द ही नहीं माना गया तो वह पूरे अस्पताल के कार्य को बाधित कर देंगे। इस मामले को लेकर कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल के चिकित्सा प्रबंधक डॉ राजेश कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की मांग पर विभाग के उच्च पदाधिकारियों को लिखा गया है। जैसे ही उनकी मांग पर पदाधिकारियों के द्वारा सामान उपलब्ध कराए जाएंगे उनकी समस्या का निवारण हो जाएगा।

About Post Author

You may have missed