February 11, 2026

बिहार में वेतन को तरस रहे हैं नियोजित शिक्षक, दुर्गा पूजा तक था भुगतान करने का निर्देश

पटना। बिहार में एक सप्ताह पहले सरकारी स्कूलों के प्रारंभिक शिक्षकों के लिए वेतन भुगतान की बात कही गई थी। राज्य सरकार बिहार के 2 लाख 60 हजार नियोजित शिक्षकों को वेतन देने के लिए 784 करोड़ रुपया आवंटित कर दिया था और शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया कि 24 घंटे के अंदर शिक्षकों के खाते में वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा लेकिन अब तक भुगतान नहीं हो पाया है। बता दे की एक सप्ताह बीत गए हैं लेकिन राज्य के कई जिलों में लाखों टीचर को आज भी वेतन नही मिली हैं।

जानकारी के अनुसार, 5 अक्टूबर को बिहार के राज्य परियोजना निदेशक श्रीकांत शास्त्री की तरफ से सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से यह सूचना दी थी कि प्रारंभिक शिक्षकों के अगस्त महीने के वेतन भुगतान के लिए 9 अरब 10 करोड़ 69 लाख 58 हजार 464 राशि उपलब्ध करा दी गई है। राज्य परियोजना निदेशक श्रीकांत शास्त्री 24 घंटे के भीतर वेतन भुगतान कर राज्य कार्यालय सूचित करने का आदेश दिया था. लेकिन हैरानी की बात है कि अब तक शिक्षकों को पैसा नहीं दिया गया है।

You may have missed