मुंगेर : आपसी तनाव के कारण सनकी पति ने की पत्नी की हत्या, वारदात के बाद खुद भी की खुदकुशी

मुंगेर। बिहार के मुंगेर में एक सनकी पति ने पहले पत्नी को मार दिया और उसके बाद खुद मौत को गले लगा लिया। घटना टेटिया बंबर प्रखंड के कसौली गांव की है। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। बुधवार को दोनों का शव घर से मिला तो इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक दंपत्त शंभू साव और सुशीला देवी थे। मृतक के बेटे ने बताया कि मंगलवार को उसके चाचा चाची एक शादी में गए थे। रात को शंभू साव और सुशीला देवी ही घर पर थे। बेटा भी शादी में गया था और घर के सभी सदस्य बाहर थे।

वही जानकारी के अनुसार, मृतक के बेटे ने बताया की उसके पिता शंभू साव एक जमीन बेचना चाहता था। लेकिन माँ सुशीला इसके लिए तैयार नहीं थी। वह पति का विरोध करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी विवाद होता था। बुधवार की सुबह में वह भी अपने घर पहुंचा। माता पिता को मरा देख वह रोने लगा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुंगेर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About Post Author

You may have missed