February 15, 2026

नवादा : सनकी पति ने पत्नी और सास को धारदार हथियार से काटकर किया घायल, गंभीर हालत में पटना रेफर

नवादा। बिहार के नवादा जिले के उकौड़ा गांव में सनकी पति ने अपनी पत्नी एवं सास को धारदार हथियार से काट डाला। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद दोनों को गंभीर स्थिति में पटना रेफर कर दिया गया है। शनिवार की देर रात को घटना को अंजाम दिया गया है। घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब घर के लोग छत पर सो रहे थे। अचानक चीखने की आवाज सुन लोग जब लोग जागते, तबतक सनकी पति ने छत से छलांग लगा दी और घटनास्थल से भाग निकला। घटना में व्यक्ति की 70 वर्षीय सास गौरी देवी एवं उसकी 35 वर्षीय शांति देवी बुरी तरह जख्मी हो गई। बताया गया कि बुधौली गांव निवासी हरि चौधरी की अपनी पत्नी उकौड़ा निवासी सुखदेव चौधरी की पुत्री शांति देवी एवं ससुराल वालों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की रात को 12 बजे हरि चोरी छिपे उकौड़ा स्थित अपने ससुराल में घुस गया और छत पर सो रही अपनी पत्नी शांति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

उसने अपनी सास गौरी देवी पर भी पसुली से वार किया। इस घटना में शांति देवी का एक हाथ और एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया, वहीं गौरी देवी का पेट फट गया। वही घटना को अंजाम देने के बाद हरि छत से कूदकर भाग निकला। परिवार के लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां ले गए, जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पकरीबरावां पुलिस ने मामले की जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि हरि चौधरी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

You may have missed