PATNA : पार्षद प्रत्याशी कृष्णा सिंह ने वार्ड-6 में की डस्टबिन वितरण योजना की शुरूआत, कहा- लोगों को दिलाएंगे सभी नागरिक सुविधाएं

पटना। राजधानी पटना के वार्ड-6 में पार्षद प्रत्याशी कृष्णा सिंह ने क्षेत्र में डस्टबिन वितरण योजना की शुरूआत की। इस क्रम में मंगलवार को राजीव नगर के विभिन्न सड़कों में भ्रमण कर प्रत्याशी कृष्णा सिंह तथा उनकी टीम ने आम लोगों के घर-घर जाकर डस्टबिन वितरण करने का काम किया। बता दें राजीव नगर के निवासी तथा वरिष्ठ समाजसेवी कृष्णा सिंह वार्ड-6 से बतौर वार्ड पार्षद प्रत्याशी उतरने जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि वार्ड-6 के घनघोर उपेक्षा से नाराज होकर वे राजीव नगर के निवासियों को मूलभूत नागरिक सुविधाओं को मुहैया कराने के उद्देश्य से वे चुनाव मैदान में उतरने जा रहे हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि राजीव नगर के लोग उन्हें विजयश्री का आशीर्वाद देंगे। उन्होंने कहा कि राजीव नगर के घर-घर में घूमकर अभी हम डस्टबिन वितरण करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के द्वारा राजीव नगर की घोर उपेक्षा की जाती रही हैं। तीन बार से जो यहां पार्षद हैं, उन्होंने आज तक यहां के लोगों के विकास के बारे में सोचा तक नहीं है। नगर निगम की ओर से जो सुविधाएं आमजनों को मिलनी चाहिए, वह नहीं मिल पा रही है। इसीलिए वे वार्ड पार्षद के चुनाव में खड़े हो रहे हैं ताकि राजीव नगर के लोगों को सभी नागरिक सुविधाएं तथा अधिकार दिलवा सकें। कृष्णा सिंह तथा उनकी टीम ने इस दौरान राजीव नगर के विभिन्न घरों में जाकर लोगों से उनकी समस्या की जानकारी ली। कई लोगों ने कृष्णा सिंह पर विश्वास जताया। साथ ही आने वाले चुनाव में उन्हें वोट देने की बात कही।
इस क्रम में पार्षद प्रत्याशी कृष्णा सिंह ने कहा कि राजीव नगर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। सरकार तथा नगर निगम के द्वारा राजीव नगर के निवासियों के साथ दोयम दर्जे का बर्ताव किया जाता है। उन्होंने कहा कि राजीव नगर में मूलभूत नागरिक सुविधाओं में कमी के साथ-साथ विधि व्यवस्था तथा महाजाम की बड़ी विकराल समस्या आम जनजीवन को बुरी तरह से तबाह किए रहता है। उन्होंने कहा कि राजीव नगर के निवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने तथा नगर निगम के द्वारा किए जा रहे दोयम दर्जे के बर्ताव को समाप्त करना उनका प्रमुख प्राथमिकता है।

About Post Author

You may have missed