दूसरी लडकी से बनाया नाजायज रिश्ता,अब पहली पत्नी ने किया विरोध,तो दे रहा जान से मारने की धमकी

फुलवारीशरीफ | परसा बाजार के कुरथौल के गायत्री नगर निवासी महिला शोभा देवी ने अपने पति विनोद कुमार के खिलाफ दूसरी लड़की को घर में लाकर रखने और उसके साथ नाजायज सम्बन्ध कायम करने , इस सम्बन्ध का विरोध करने पर पहली पत्नी व बच्चो को जान से मारने की धमकी देने सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए मममला दर्ज करायी है | परसा बाजार थाना में काण्ड संख्या 250/ 19 में 341/323/498 (A )/384/385/504/506 आईपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पति विनोद के खिलाफ करवाई करने की गुहार लगाई गयी है |
शोभा देवी ने आरोप लगाया है की उसका पति छः माह पहले एक लड़की सपना को घर लेकर आया और कहा को दोस्त की भगिनी है । यह लड़की यहा रहकर पढ़ाई करेगी। उसे जब पति की बातों पर शंका हुई तो उनदोनो पर नजर रखने लगी। एक दिन पति विनोद को सपना के साथ आपत्तिजनक हालत में देख उसने इस नाजायज सम्बन्ध का विरोध किया तो मारपीट करने लगा। इतना ही नही एक रात पति विनोद कुमार शराब पीकर आया और बेटी का गला दबाने लगा। इसका बेटे और उसने विरोध किया तो उस लड़की के साथ ही रहने और सारी संपत्ति उस लड़की के नाम करने की धमकी दे रहा है। पहली पत्नी और बच्चो के विरोध के बाद विनोद उस लड़की सपना के साथ मारुती स्विफ्ट डिजायर कार नम्बर B R 01DP/9486 के साथ फरार हो गया | शोभा देवी ने परसा बाजार थाना की पुलिस को बताया है की 3 अगस्त को उसका पति मोबाईल नम्बर 9470032724, 8507222576 से कॉल कर धमकी दे रहा है | परसा बाजार थानेदार जय प्रकाश ने बताया कि विनोद कुमार के खिलाफ पत्नी शोभा देवी ने मामला दर्ज कराया है | पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

About Post Author

You may have missed