बिहार : छठ से पहले ठंड दे सकती है दस्तक, 5 दिनों के अंदर तापमान में हो सकती है भारी गिरावट

पटना। बिहार में मानसून काफी तेजी से बदल रहा है। प्रदेश से मानसून के पूरी तरीके से लौट जाने के बाद राज्यभर में बारिश का सिलसिला थम सा गया है। वहीं मौसम विभाग का बताया है कि अगले कुछ दिनों तक राज्यय में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। वही मौसम विभाग के द्वारा अगले 5 दिनों तक पछुआ हवा का प्रभाव जारी रहने की संभावना जताई है। पछुआ हवा चलने के कारण से राज्य का मौसम सुस्त हो गया है। हवा में प्रदूषण की मात्रा बढ़ने लगी है। बता दे की पिछले 24 घंटे में नवादा सबसे गर्म स्थान रहा। वहां पर अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वही राजधानी में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पंखे भी देर रात कराते ठंड का अहसास।
दिन में गर्मी और रात में हल्के ठंड का हो रहा एहसास
वही पूरे राज्य भर में मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। ऐसे में दिन में वातावरण में गर्मी रहती है लेकिन वही दिन ढलने के बाद अचानक से तापमान में गिरावट होनी शुरू हो जाती है। देर रात को पंखे भी लोगों को ठंड का अहसास कराते हैं। पंखा चलाकर रात में सोने वाले देर रात पतली चादर का उपयोग करने लगे हैं।
गांधी घाट पर खतरे के निशान के 30 सेंटीमीटर ऊपर
बिहार में पिछले दिनों हुए तेज बारिश के चलते कोसी और गंडक नदी उफान पर है। वहीं अब गंगा नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। बता दें कि पिछले 5 दिनों से गंगा के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है। वही जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर डेंजर लेवल को पार कर चुका है। कलेक्ट्रेट से हाथीदह तक घाटों पर चढ़ा पानी। दीघाघाट पर जलस्तर 49.82 मीटर और गांधीघाट पर 48.70 मीटर मापा गया है। जबकि दीघा घाट पर खतरे का निशान 50.45 मीटर और गांधीघाट पर 48.60 मीटर है।

About Post Author

You may have missed