September 15, 2026

डॉ रघुवंश सिंह के मौत पर राजनीति ना करे भाजपा-जदयू,कांग्रेस प्रवक्ता ने की पत्र प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग

पटना।बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा महान समाजवादी नेता डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह के मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि उनकी मौत पर किसी किस्म की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि श्रद्धांजलि प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रघुवंश बाबू की महानता पर कम तथा उनके द्वारा अंतिम समय में जारी किए गए कथित पत्रों पर ज्यादा फोकस कर रहे थे।कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा है कि यह संदेह का विषय है कि एक व्यक्ति वेंटिलेटर पर रहने के बावजूद पत्र कैसे लिख सकता है।उन्होंने कहा कि अगर स्व- रघुवंश सिंह वेंटिलेटर पर थे तो वे पत्र कैसे लिख रहे थे और अगर वह पत्र लिखने लायक अवस्था में थे तो फिर वे वेंटिलेटर पर कैसे चले गए।प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने पूरे प्रकरण को संदेहास्पद बताया है।उन्होंने कहा कि महान समाजवादी नेता स्व- डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह की मौत पर भाजपा तथा जदयू को राजनीति से परहेज करना चाहिए।उन्होंने कहा कि पूरा बिहार समेत राष्ट्रवाद महान समाजवादी पुरोधा के चले जाने से दुखी हैं। वहीं कुछ स्वार्थी तत्व अभी सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अब स्व- रघुवंश प्रसाद सिंह के मौत पर राजनीति करने की सोच रहे हैं।अगर कोई ऐसा करता है तो जनता कभी माफ नहीं करेगी। बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा है कि स्व- रघुवंश प्रसाद सिंह के वेंटिलेटर पर जाने तथा पत्रों के जारी करने की पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

You may have missed