BIHAR के बड़े स्किन स्पेशिलिस्ट और PMCH के पूर्व प्राचार्य डॉ. अमरकांत झा अमर का निधन
पटना। बिहार के बड़े स्किन स्पेशिलिस्ट और पीएमसीएच के पूर्व प्राचार्य डॉ. अमरकांत झा अमर का निधन हो गया। उन्होंने सोमवार की सुबह 7 बजे आखिरी सांसे ली। राजेंद्र नगर रोड नंबर 6 स्थित आवास पर सुबह में मॉर्निंग वॉक के लिए उठते समय उन्हें हार्ट अटैक आया। आनन फानन में उन्हें पीएमसीएच ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर दुख प्रकट किया है।
डॉ. अमरकांत झा की गिनती बिहार के बड़े डॉक्टर में होती थी। उनका पार्थिव शरीर उनके घर पर रखा गया। लायंस क्लब से जुड़े पदाधिकारी और शुभचिंतक उनके घर पहुंचे। 2.30 बजे उनका पार्थिव शरीर आईएमए भवन लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। उसके बाद गुलबी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
बता दें डॉ. अमरकांत झा बीते वर्ष लायंस क्लब पटना नव्या के प्रेसिडेंट के तौर पर समाजसेवा से जुड़े थे। वे आईएमए बिहार के अध्यक्ष भी थे। कोरोना काल में उन्होंने कई कैम्प भी लगाया था। पीएमसीएच के पूर्व अधीक्षक सहित कई बड़े पद पर रहे थे।


