PATNA : बच्चों के हाथों रात के अंधेरे में बटवाया गया विवादित पर्चा, फुलवारी थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

फुलवारीशरीफ, (अजीत)। विवादित पर्चा बांटने के मामले में फुलवारीशरीफ थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला थानाध्यक्ष के बयान पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच में पाया है कि दिवाली पर्चा को असामाजिक तत्वों ने रात के अंधेरे में बच्चों के हाथों से वितरण कराया है। वहीं पुलिस इस बात को लेकर परेशान है कि यह कौन लोग है जो एक योजनाबद्ध तरिके से विवादित पर्चा बच्चों के माध्यम से और रात के अंधेरे में बांट रहा है। ऐसा पर्चा फुलवारी शरीफ ही नहीं बल्कि अनीसाबाद थाना क्षेत्र शास्त्रीनगर क्षेत्र में भी बांटा जा रहा है। जिसको पुलिस ने गंभीरता से लिया है। दरअसल, फुलवारी शरीफ थानाध्यक्ष को एक विवादित पर्चा मिला था। जिसको उन्होंने गंभीरता से लिया और तत्काल मामले की छानबीन करने निकले मगर यह पर्चा कौन बांट रहा है इस बात की जानकारी नहीं लगी। वही आस-पास के लोगों से पूछा गया तब कुछ लोगों ने बताया कि यह पर्चा कम आयु का बच्चा बांट रहा था।

वहीं कई स्थानों पर यह बताया गया कि कचरा चुनने वालें बच्चें यह पर्चा बांट रहें थे। इस बात को लेकर पुलिस के कान और खड़े हो गये कि आखिर कौन है जो पर्दा के पीछे से समाज को अशांत करना चाह रहा है। वही इस संबध में थानाध्यक्ष इकरार अहमद ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया और ऐसे पर्चा बांटने वालों की तलाश की जा रही है। पुलिस नजर रखे हुए है कि अगर कोई बच्चा ऐसा पर्चा बांटते मिलता है तब उससे बहला कर पर्चा देने वालों की जानकारी ली जाये। गौरतलब हो कि पिछले जुम्मे की नमाज से पहले इस तरह का विवादित पर्चा बांटकर सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। जिसे पुलिस प्रशासन ने अपनी मुस्तैदी और लोगों को समझा-बुझाकर रोक दिया था। हालांकि इस मामले को लेकर बिहार के अन्य राज्यों में भारी हिंसा का माहौल चल रहा है।

About Post Author

You may have missed