टी-20 वर्ल्ड कप 2022 : भारत-पाक मैच से पहले धोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वर्ल्ड कप से जुड़े सवाल पर महेंद्र सिंह धोनी ने जाने क्या कहा

नई दिल्ली। 23 अक्टूबर को टी-20 वर्ल्ड कप में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही इस वीडियो में धोनी वर्ल्ड कप के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। वही धोनी का वर्ल्ड कप से जुड़े सवाल का यूं मजेदार जवाब देने का अंदाज फैंस को खूब भा रहा है। वही इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी को स्टेज पर बैठ कर अपने फैंस से बातचीत करते देखा जा सकता है। वही इसी दौरान इवेंट मॉडरेटर कहता है कि टी-20 वर्ल्ड कप नजदीक है। अगर ऐसे में वर्ल्ड कप से जुड़ा सवाल नहीं पूछूंगा तो ऑडियंस मुझे मारेंगे। वही इस बात के जवाब में धोनी ने जो कहा उसने फैंस को धोनी की हाजिरजवाबी और मजेदार अंदाज की तारीफ करने के लिए मजबूर कर दिया। बता दे की धोनी ने कहा की मैं वर्ल्ड कप नहीं खेल रहा हूं, टीम पहले ही ऑस्ट्रेलिया के लिए निकल चुकी है।
धोनी की कप्तानी में भारत ने जीता था टी-20 वर्ल्ड कप
बता दे की टी-20 वर्ल्ड कप की शुरूआत 2007 में हुई थी। वही इस टूर्नामेंट में धोनी के कप्तानी में भारत की युवा क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती थी। वही टीम के अनुभवी खिलाड़ियों ने खुद को इस टूर्नामेंट से दूर रखा था। इस टूर्नामेंट के 6 एडिशन (2007, 2009, 2010, 2012, 2014 और 2016) में धोनी ने टीम इंडिया के कप्तान की भूमिका निभाई है। वही 2021 में UAE में आयोजित हुए टी-20 वर्ल्ड कप में भी धोनी मेंटर के तौर पर टीम से जुड़े रहे। ये पहली बार होगा जब टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान धोनी किसी भी तरह से टीम इंडिया से नहीं जुड़ेंगे।

About Post Author

You may have missed