उपमुख्यमंत्री का केंद्र पर हमला, तेजस्वी बोले- बीजेपी केवल भ्रम फैला रही, इस बार दिल्ली से जंगलराज हटाना है

पटना। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने गोपालगंज रवाना होने से पहले कहा कि दिल्ली के जंगलराज को अब हटा देना है। वहीं, कृषि रोड मैप का जिक्र करते हुए बताया कि यह एक्शन प्लान होता है, रोड मैप होता है। सभी को पता है कि बिहार में अनाज का कितना उत्पादन बढ़ा है। चाहे वह चावल या अन्य अनाज का हो या मछली का हो। बीजेपी का मतलब ही है लोगों के बीच भ्रम फैलाना। विपक्ष का यही काम रह गया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि बीजेपी में अलग-अलग गुट है। सम्राट चौधरी का अलग गुट है, विजय सिन्हा का अलग और सुशील मोदी का अलग गुट है। इसमें भी सांसदों का अलग गुट और राज्य वालों का अलग गुट है। तेजस्वी ने भाजपा की केन्द्र सरकार को जंगलराज कहा। तेजस्वी ने ये बातें गोपालगंज रवाना होने से पहले कहीं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के अंदर आपस में झूठ बोलने और भ्रम फैलाने की प्रतियोगिता है। विपक्ष जाति सर्वे के डाटा को फर्जी करार दे रहा, इस पर तेजस्वी ने कहा कि उनकी जुबान पर हमलोग ताला तो नहीं लगा सकते हैं। वे प्रधानमंत्री से कहकर जाति जनगणना करवा लें। वहीं, वैशाली में पुलिस इनकाउंटर के सवाल पर कहा कि पुलिस स्वतंत्र है, पुलिस पर गोली चली है और इस दरम्यान अपराधी मारे गए हैं तो इसमें किसी को क्या आपत्ति है! विपक्ष की ओर से जंगलराज वापसी की बात कहे जाने पर तेजस्वी ने कहा कि हां उसी जंगलराज को दिल्ली से हटाना है।

About Post Author

You may have missed