बिहार के सभी जिलों की यात्रा पर निकलेंगे उपमुख्यमंत्री; अक्टूबर से होगी शुरुआत, बीजेपी ने कसा तंज़

पटना। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव राष्ट्रीय जनता दल की चुनाव की तैयारी के मद्देनजर जिलों की यात्रा पर निकलेंगे। हालांकि, अभी तक इंडिया गठबंधन के अंदर लोकसभा चुनाव की सीटों पर बातचीत फाइनल नहीं हुई है। लेकिन, तेजस्वी यादव हर सीट पर अपनी मजबूती बनाना चाहते हैं। लोकसभा चुनाव में जीरो पर बोल्ड लेकिन विधान सभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनी थी आरजेडी वे बिहार के सभी 38 जिलों के दौरे पर निकलेंगे और वहां संगठन के कार्यकर्ताओं, जिलाध्यक्षों आदि के साथ मीटिंग करेंगे। बूथ स्तर तक आरेजेडी की मजबूती का जायजा लेंगे और कहीं कोई विवाद या परेशानी दिखी तो उसे दूर भी करेंगे। बता दें तेजस्वी यादव ने विधान सभा चुनाव से पहले बिहार का तूफानी दौरा किया था। ऐसा दौरा तो चुनाव के समय होगा, लेकिन उससे पहले भी तेजस्वी यादव हर जिला तक जाएंगे। तेजस्वी बरसात के बाद यानी अक्टूबर माह में जिलों की यात्रा पर निकल सकते हैं। बिहार में 243 सदस्यों वाली विधान सभा में आरजेडी ने 75 सीटों पर जीत हासिल करते हुए सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। बाद में आरेजडी ने एआईएमआईएम के चार विधायकों को भी अपनी पार्टी में मिला लिया। लोकसभा चुनाव 2019 में आरजेडी एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। लेकिन अभी की स्थिति में इंडिया गठबंधन के अंदर बिहार में आरजेडी, जेडीयू से कम सीटें लेने की स्थिति में नहीं हैं। वही आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पूरी पार्टी बूथ और वार्डों तक पहुंच चुकी है। संगठन को आम आदमी का संगठन, जन सरोकार का संगठन तेजस्वी यादव ने बनाया है। बरसात के बाद सच है कि तेजस्वी यादव पूरे बिहार में जाएंगे। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में एक लाख 70 हजार शिक्षकों की बहाली की। डेढ़ लाख बहाली स्वास्थ्य विभाग में और सिपाही की बहाली भी होनी है। सड़कों का निर्माण, स्कूलों में ससमय शिक्षकों की उपलब्धता भी दिख रही है। तेजस्वी यादव अपनी यात्रा में देखेंगे कि गांव- कस्बा कैसे सुदृढ़ हो। आरजेडी एडूजेड का संगठन है। संगठन में भी तेजस्वी यादव ने आरक्षण दिया है।
नितिन नवीन बोले, पांच विभागों का हिसाब मांगेगी जनता
वही तेजस्वी यादव की होनेवाली इस यात्रा पर बीजेपी ने तंज कसा है। बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि 14 माह से तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं। उन्हें जनता के सामने रिपोर्ट पेश करनी चाहिए। वे पांच डिपार्टमेंट लेकर बैठे हुए हैं। 14 महीने में विदेश यात्रा और राजनीतिक प्रवास के अलावा उन्होंने कुछ नहीं किया है। वे जिस-जिस जिले में जाएंगे जनता उनसे सवाल पूछेगी कि पांच विभागों में आपने क्या-क्या काम किया है?

About Post Author

You may have missed