प्रदेश में ठंड को लेकर मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी; अभी और नीचे गिरेगा पारा, शीतलहर का रहेगा प्रकोप

पटना। मौसम विभाग ने आज बिहार के सभी 38 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पटना समेत कई जिलों में सुबह से घना कोहरा भी छाया हुआ है। गलन वाली ठंड भी महसूस हो रही है। कई जिलों में 3-4 दिनों से ठीक से धूप नहीं निकली है। सर्द हवा के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 10 जनवरी को एक बार फिर से कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। 24 घंटे में भागलपुर का सबौर सबसे ठंडा रहा। यहां 11 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों में एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से 10 जनवरी को राज्य के उत्तर पश्चिम और दक्षिण पश्चिम भाग के जिलों में आंशिक बारिश के आसार हैं। यह प्रभाव अगले एक-दो दिनों तक रहेगा। इससे तापमान में कमी आएगी और और ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, नवादा, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर में आज कोहरे का अलर्ट है। इसके साथ ही बक्सर, रोहतास, कैमूर, बांका, जमुई, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, समस्तीपुर, दरभंगा मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सारण, सीवान, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। अगले 24 घंटों के दौरान बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा। राज्य के उत्तर पूर्व एवं उत्तर मध्य भागों में बहुत घना कोहरा और राज्य शेष भागों में घना कोहरा रहने का पूर्वानुमान है। इसके बाद अगले चार दिनों तक 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट होगी। इससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। गया के शेरघाटी में 1.2 एमएम और गया एयरपोर्ट इलाके में 0.6 एमएम बारिश हुई। वहीं, पटना समेत कई जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद कुछ देर हल्की धूप निकली। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में धूप नहीं निकलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे पटना समेत 18 शहरों में ठंड में इजाफा हुआ है।

About Post Author

You may have missed