February 19, 2026

NTPC रिजल्ट में हुए धांधली पर बिहार के 4 जिलों में छात्रों का प्रदर्शन, श्रमजीवी एक्सप्रेस 2 घंटे लेट, पुलिस का लाठीचार्ज

बिहार। RRB एनटीपीसी के रिजल्ट में हुए धांधली का आरोप लगाते हुए मंगलवार को नालंदा, नवादा, बक्सर और मुजफ्फरपुर में कैंडिडेट ने रेलवे ट्रैक पर उतर जोरदार प्रदर्शन किया। इसकी वजह से नालंदा में आउटर पर दोनों साइड दिल्ली जा रही श्रमजीवी एवं दिल्ली से आने वाली श्रमजीवी ट्रेन रुकी रही। वहीं, बक्सर में अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन का परिचालन बाधित कर दिया। इधर, मुजफ्फरपुर जंक्शन पर भी आक्रोशित छात्रों ने ट्रेनें रोक दी। दरअसल, सोमवार को पटना में कैंडिडेट ने राजेंद्र नगर टर्मिनल सहित मेन रूट में अलग-अलग स्टेशनों पर हजारों की संख्या में छात्रों ने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया था। उसी का असर अगले दिन आज नालंदा व अन्य जिलों में भी देखने को मिला। इस आंदोलन को देखते हुए भारी संख्या में आरपीएफ और रेलवे के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। हाथों में बैनर लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं एवं उनकी मांग है कि जो ग्रुप डी में सीबीटी 2 की परीक्षा लेने की बात कही जा रही है उसे खत्म किया जाए फिलहाल मौके पर भारी संख्या में छात्र मौजूद हैं। जिनसे अधिकारी ट्रैक से हटने की विनती करते रहे। लेकिन छात्रों ने उनकी एक न सुनी। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर छात्रों कर ट्रैक पर से खदेड़ दिया। देखते ही देखते रेलवे ट्रैक पर भगदड़ मच गई। 2 घंटे बाद श्रमजीवी एक्सप्रेस खुली।

नवादा में आक्रोशित छात्र रेलवे ट्रैक पर उतरे

वहीं नवादा में भी अभ्यर्थियों का आंदोलन शुरू कर दिए। इसी कड़ी में आंदोलन का असर आज भी देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी नवादा रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर रेल ट्रैक को जाम करते हुए सरकार और रेलवे बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। छात्र संघ के जिला अध्यक्ष कुंदन राज प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा के बाद बोर्ड द्वारा में नियमों में परिवर्तन करके रिजल्ट जारी किया जाता है। इसके कारण मेधावी छात्रों का रिजल्ट नहीं हो पाता है। बोर्ड जो भी नियम जारी करे वह परीक्षा के पूर्व अभ्यर्थियों को बता दें ताकि हम लोग उसी तरह से तैयारी करें। इस बार के रिजल्ट रुपए का खेल चला है। इसके कारण रिजल्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गयी है। अब रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा ग्रुप डी के परीक्षा में गड़बड़ी किया जा रहा है इससे छात्रों का भविष्य अंधकार में हो गया है।

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर छात्रों ने रोकी ट्रेनें

मुजफ्फरपुर में परीक्षार्थियों ने जमकर बवाल किया। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनों को रोक दिया। जमकर प्रदर्शन और हंगामा करने लगे। आधा घंटे से अधिक तक बरौनी गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस को रोककर प्रदर्शन कर रहे हैं। ट्रेन रोके जाने की सूचना पर RPF और GRP के अधिकारी और जवान पहुंचे। परीक्षार्थियों को समझाने का प्रयास कर रेलवे ट्रैक से हटने को कहा गया। ताकि ट्रेनों का परिचालन हो सके। लेकिन,परीक्षार्थियों ने किसी की नहीं सुनी। इसे लेकर RPF और GRP जवानों के साथ जमकर नोकझोंक हुई। फिलहाल ट्रैक पर परीक्षार्थियों के कब्जा है। ट्रेनों का परिचालन ठप है।

You may have missed