February 12, 2026

IPL 2021 : दिल्ली और चेन्नई का मुकाबला आज, जितने वाली टीम को मिलेगा फाइनल रास्ता

स्पोर्ट्स, आईपीएल। आईपीएल 2021 का पहला क्वालिफायर मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। बता दे की आज के मुकाबले को जीतने वाली टीम को सीधा फाइनल का टिकट मिलेगा। बता दे की बड़े मैचों में खेलने का अनुभव रखने वाले खिलाड़ियों की  टीम चेन्नई सुपर किंग्स को आइपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत के मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा हैं।

वही दिल्ली की टीम ने भी इस साल शानदार खेल दिखाते हुए क्वालिफायर में अपनी जगह बनाई हैं। बता दे की इस सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स पर दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी रहा है। दिल्ली दोनों मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत दर्ज की हैं। टूर्नामेंट बीच में स्थगित होने के बाद भी दिल्ली ने अपनी शानदार खेल बनाए रखा। वैसे में आज दोनों टीमें इस मैच में जोरदार वापसी के साथ फाइनल का टिकट कटाने उतरेगी।

हालाकि आज का मैच हार जाने के बाद भी दोनों टीमो को एक और अवसर रहेगा पर दोनों टीमें ये मैच जीतकर आईपीएल 2021 के फाइनल में जाने के बारे में सोच रही होगी। जहाँ दिल्ली का मजबूत पक्ष उसकी गेंदबाजी है वही धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स अपने शानदार बैटिंग के लिए जानी जाती हैं वैसे में आज एक शानदार मैच देखने को मिलेगा।

You may have missed