December 4, 2025

पटना सिटी में करंट लगने से नगर निगम के कर्मचारी की मौत, दो लोग जख्मी

पटना। राजधानी के पटना सिटी के नंदलाल छपरा में बुधवार को सफाई कार्य के लिए जा रहे नगर निगम के कर्मचारी की मौत हो गई। करंट लगने से जान चली गई। वहीं, दो लोग जख्मी भी हैं। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के कर्मचारी उग्र हो गए। कर्मचारियों ने पटना बायपास मार्ग को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे नगर निगम के कर्मचारी मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग कर रहे थे। मामला अगम कुंआ थाना इलाके का है। बुधवार की सुबह नगर निगम के कर्मचारी सफाई कार्य के लिए नंदलाल छपरा जा रहे थे। इसी बीच नंदलाल छपरा के नजदीक बिजली का नंगा तार सड़क के नजदीक टूट कर गिर पड़ा था। बताया जा रहा है कि इसी की चपेट में तीन सफाई कर्मचारी आ गए, इनमें एक सफाई कर्मचारी की मौत मौके पर हो गई। मृतक की पहचान नगर निगम के सफाई कर्मचारी मिथिलेश कुमार 19 वर्ष के रूप में हुई है। घटना की पुष्टि करते हुए अगमकुआं थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुआवजे के रूप में सफाई कर्मचारी के परिजन को 20000 दिया जा चुका है। इसके अलावा सरकार की योजना के तहत जो राशि उपलब्ध होना है, उन्हें दिया जाएगा। इसके बावजूद भी नगर निगम के कर्मचारी बिजली विभाग के लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे।

 

You may have missed