औरंगाबाद में फंदे से लटका मिला युवक का शव, मौत का कारण साफ़ नही, जांच में जुटी पुलिस

औरंगाबाद, बिहार। औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव के नवनिर्मित मकान में सुबह बांस में रस्सी के फंदे से लटका एक युवक का शव मिला है। इस मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जिस घर में शव मिला है, वह मृतक के ससुर रामदेव राम के निर्माणाधीन मकान बताया जाता है। वहीं घटना की सूचना मदनपुर पुलिस को भी दे गई, लेकिन घटना स्थल पर पुलिस अभी तक नहीं पहुंची है। रामदेव राम ने बताया कि पता नहीं की कब घर पर आया और कब क्या हुआ। सुबह में पत्नी सरस्वती देवी पानी लाने के लिए चापाकल पर गई तो लटका हुआ शव देखा और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी।

उन्होंने बताया कि अपनी बेटी की शादी 7 से 8 वर्ष पूर्व झारखंड के खेलाड़ी गांव निवासी पवन कुमार के साथ की थी। उसके बाद पवन कुमार ने मेरी बेटी को खाना पीना नहीं देता था। इसके बाद मेरी बेटी हरियाणा काम करने चली गई है। इस बीच यह घटना घटी है।

You may have missed