सीवान में डबल मर्डर से मची सनसनी; मुखिया पति और भांजे की हत्या के अलग-अलग जगहों पर मिली लाश, इलाके में बढ़ा तनाव

सीवान। बिहार के सीवान जिले के थाना क्षेत्र के बघौनी निवासी विश्वकर्मा बीन व उसके भांजे अमरजीत बीन की बीती रात को हत्या कर दी गई है। विश्वकर्मा बीन का शव उसके पैतृक गांव बघौनी में मिला है। वहीं अमरजीत बीन का शव एमएचनगर थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के समीप कबिलापुर मोड़ के पास से बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की हत्या कहीं और कर शव को दोनों स्थानों पर फेंक दिया गया है। विश्वकर्मा बीन की हत्या की खबर के बाद स्थानीय व आसपास के ग्रामीणों का जमावड़ा बघौनी में शुरू हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची हुसैनगंज पुलिस को परिजनों ने शव नहीं ले जाने दिया जिसके बाद डीएसपी जितेंद्र पांडेय मौके पर पहुंचे व इस घटना में संलिप्त अपराधियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी की बात कही।

वही, दोनों की हत्या पुरानी रंजिश होने की बात कही जा रही है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अतिशीघ्र भेजने के प्रयास में है। फिलहाल पूरा बघौनी गांव पुलिस छावनी में तब्दील है। बताया जाता है कि विश्वकर्मा के साथ रहने वाले उसके ग्रुप कई अन्य सदस्य भी लापता हैं जिनके बारे में पुलिस पता लगा रही है। वही बताया जा रहा हैं की विश्वकर्मा बीन के खिलाफ विभिन्न थाने में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

You may have missed