गया में छेड़खानी के विरोध करने पर अपराधियों ने 2 महिलाओं को मारा चाकू, हुई मौत, गांव में तनाव का माहौल

गया, बिहार। गया में एक ही परिवार के दो महिलाओं की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा हैं की खिजरसराय थाना क्षेत्र के अकौनी गांव में आंगनबाड़ी सबायिका समेत दो महिलाओं की चाकू से गोंद कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा कि कुछ बदमाश दोनों महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहे थे। जिसका महिलाओं ने विरोध किया। जिसके कारण उनकी हत्या कर दी गई। दोनों महिलाएं आपस में गोतनी हैं। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक महिलाओं की पहचान खिजरसराय के अकौनी गांव निवासी गया पासवान की 45 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी और मोहित पासवान की 35 वर्षीय पत्नी कुमन देवी के रूप में की गई है।

वहीं एक मृतक महिला कुमन देवी आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत थी। वहीं आरोपियों ने परिवार के एक अन्य सदस्य को भी चाकू मारकर घायल कर दिया है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि हमले के बाद दोनों महिलाओं को इलाज के लिए खिजरसराय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने दोनों को मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन दोनों की रास्ते में ही मौत हो गई। इस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस कातिलों की धर पकड़ में लगी है।

About Post Author

You may have missed