मुजफ्फरपुर में नाश्ता करके लौट रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिलें के आहियापुर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर में शुक्रवार की रात बाइकर्स गैंग ने एक युवक को गोली मार दी। गोली उसके दाए हाथ मे लगी है। स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर एसकेएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक की पहचान झपहां डीह निवासी ललितेश साह के 20 वर्षीय पुत्र भूषण कुमार के रूप में हुई है। वह वर्तमान में सहबाजपुर अमर सिंह स्थान के समीप कमलदेव प्रसाद के मकान में किराये पर रहता है। वह सहबाजपुर दुर्गा स्थान के समीप से नाश्ता कर लौट रहा था। इसी बीच आपस मे हवाई फायरिंग कर रहे बाइकर्स गैंग के बदमाशो ने उसे गोली मार दी। वहीं स्थानीय लोगो के जुटने पर हथियार लहराते सभी भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल की छानबीन की। एसकेएमसीएच पहुँचकर घटना के संबंध में घायल से जानकारी ली। वही पुलिस की पूछताछ में घायल भूषण ने पुलिस को बताया उसके माता पिता दिल्ली में रहते है। वह छोटे भाई के साथ सहबाजपुर में रहता है। ई- रिक्सा डेरा पर लगा कर नाश्ता करने गया था। उधर से लौटने के दौरान बदमाशो ने गोली मार दी। उसने पुलिस को बताया कि सहबाजपुर अमर सिंह स्थान के पास कुछ युवक बाइक लगा कर खरा था। अचानक सभी ने ताबड़तोड़ तीन चार राउंड फायरिंग करने लगा। उसी दौरान एक गोली मेरे हाथ में लग गई। सभी बदमासो ने अपने अपने चेहरा पर मास्क लगाये हुये था।

 

About Post Author

You may have missed