मुजफ्फरपुर में कोचिंग संचालक को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर
मुजफ्फरपुर। मुज़फ़्फ़रपुर मे अपराधियों ने कोचिंग संचालक अभिषेक त्रिवेदी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी है।उन्हे पहले कोचिंग से नीचे बुलाया गया। फिर, गोली दाग दी गई। घटना मुसहरी थाना क्षेत्र के नरौली की है। जहा बाइक सवार अपराधियों ने कोचिंग संचालक को गोली मार दी है। वे मुसहरी थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी अरुण कुमार त्रिवेदी के पुत्र है। वे दो कोचिंग संस्थान चलाते है एक मिठनपुरा और दूसरा मुसहरी के नरौली में संचालित करते हैं। महज 1 माह पूर्व ही अभिषेक ने नरौली मे कोचिंग शुरू किए थे। इससे पूर्व वे शहरी क्षेत्र के मिठनपुरा मेंकोचिंग चलाते थे। स्थानीय लोगो की माने तो अभिषेक नरौली स्थित कोचिंग संस्थान में दूसरे मंजिल पर बच्चों को पढ़ा रहे थे। इसी क्रम में बाइक सवार 2 अपराधी कोचिंग पर पहुंचे। उन्होंने ने एक कर्मी को अभिषेक को बुलाने को कहा। जिसके बाद बच्चों को पढ़ाना छोड़ कर वे नीचे दोनों से मिलने पहुंचे थे। अभिषेक जैसे ही नीचे पहुंचे अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। अपराधियों की गोली से बचने के लिए भागे। लेकिन, उनको गोली लग गई। इसके बाद अपराधी फरार हो गए। घटना के बाद इलाके मे सनसनी फैल गई। वही घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा। जांच के दौरान पुलिस को मौके से दो खोखा और एक ज़िंदा गोली मिला है। मामले मे डीएसपी पूर्वी मनोज पांडे ने कहा कि एक कोचिंग संचालक को अपराधियों द्वारा गोली मारी गई है। फिलहाल अभी घटना का कोई ठोस कारण पता नहीं चला है।