बेतिया में बेखौफ अपराधियों ने 7 लोगों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलीबारी से इलाके में हड़कंप

  • हमले में स्थानीय वार्ड पार्षद समेत 4 लोग घायल, दो की हालत गंभीर, पुलिस ने शुरू की जांच

बेतिया। बिहार के पश्चिम पंचारण के बेतिया में गोलीकांड हुआ है। यहां अपराधियों ने सात लोगों को गोली मार दी है। गोलीबाजी की घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई है। गोलीबाजी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सभी घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों की हालत गंभीर है। घटना बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र के गोलाघाट डुमरी के अहिरौली गांव की है। यहां हथियारबंद तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए सात लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से सभी घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिल रही जानकारी के अनुसार, तीन की संख्या में बदमाशों ने अहरौली गांव निवासी राजा बाबू पटेल के घर में घुसकर जमकर फायरिंग की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वही गोली से घायल होने वाले में एक वार्ड सदस्य भी शामिल हैं। इस घटना में तीन लोगों को गोली लगी है। बाइक से आए अपराधियों ने वार्ड सदस्य के घर पर फायरिंग की। यह घटना योगापट्टी के डुमरी पंचायत के गोलाघाट की है। इस गोलीबारी में वार्ड सदस्य राजा बाबू पटेल, विजय पटेल और रुस्तम मिया को गोली लगा है। अपराधियों ने चार राउंड फायरिंग की।

About Post Author

You may have missed