नालंदा में अपराधी बेखौफ : दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग, आग ताप रहे 2 नाबालिग को लगी गोली

नालंदा। बिहार के नालंदा जिलें से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की CM नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा में नशे में धुत अपराधियों ने अंधाधूंध फायरिंग की। वही इस दौरान अलाव ताप रहे 2 लोगों को गोली लग गयी। वही इस गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। वही बदमाश इतने नशे में थे कि करायपरसुराय से फायरिंग करते हुए और पकड़ी गांव पहुंच गये और वहां भी गोलीबारी की। इन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि मानों इनमें पुलिस का खौफ नहीं है। बता दे की करायपरसुराय थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत 2 अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए 2 राउंड फायरिंग की। गोली चलाते हुए दोनों नशेड़ी पकड़ी गांव की ओर निकल गये। थोड़ी ही देर बाद वहां भी अंधाधूध गोलियां बरसायी। जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। तभी कड़ाके की ठंड से निजात पाने के लिए कुछ लोग अलाव ताप रहे थे। गोली आग ताप रहे 2 बच्चों को लग गयी और दोनों घायल हो गये। वही आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया।

वही इस घायल में एक बच्ची पकड़ी गांव निवासी मुन्ना गोप की 12 वर्षीय बेटी अनुष्का कुमारी है जिसे पैर में गोली लगी है। वही दूसरे की पहचान गांव के ही लाला गोप उर्फ लालजी के 16 वर्षीय बेटे संजीव कुमार के रूप में हुई है। संजीव के पैर में गोली छूते हुए निकल गयी। घायल अनुष्का को ग्रामीण अस्पताल ले गये जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। वही ग्रामीणों ने बताया कि नशे में धुत अपराधियों ने इस घटना का अंजाम दिया है। गांव के महिलाओं का कहना है कि पकड़ी गांव में रोजाना शाम ढलते ही शराबियो का जमकड़ा लगना शुरू हो जाता है। महिलाओं का कहना था कि गोलीबारी की घटना की सूचना के घंटो बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

About Post Author

You may have missed