February 16, 2026

अपराधी दुलालचंद यादव और दोनों पोते गिरफ्तार, दुलालचंद का रहा है पुराना अपराधिक इतिहास

बाढ। पटना पुलिस ने बाढ़ के दयाचक से अपराधी दुलालचंद यादव को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। साथ ही पुलिस ने उसके दो पोतों को भी गिरफ्तार किया है।

बाढ़ एएसपी लिपि सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि अपराधी दुलालचंद यादव अपने घर दयाचक आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस में तुरंत उसके घर पर छापेमारी किया और दुलालचंद यादव को गिरफ्तार करने में सफल रही। दुलालचंद यादव का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है और हाल के दिनों में उस पर 3 ताजा मामले दर्ज थे। इसके अलावा उसके पोतों के खिलाफ भी मामले दर्ज थे। जमीन कब्जा, रंगदारी, फायरिंग, मारपीट, जैसे आरोपों में एफआईआर दर्ज थे। दुलालचंद यादव जमीन कब्जा करने का खेल करता था।

You may have missed