September 21, 2026

फतुहा : वार्ड पार्षदों के लगातार विरोध के बाद शहर में सेनेटाइज-सफाई का कार्य शुरू

file photo

फतुहा। पटना के फतुहा शहर के अंदर बढ़ते संक्रमण को लेकर वार्ड पार्षदों का लगातार विरोध झेल रही नगर निकाय आखिरकार चेत गयी और विरोधी दल के द्वारा आंदोलन शुरू करने के पहले ही शनिवार को शहर के अंदर सेनेटाइज का कार्य शुरू कराया गया। यह कार्य पुरानी चौक बाजार से शुरू की गई। इतना ही नहीं, रात में शहर के अंदर साफ-सफाई का भी काम शुरू कर दिया गया है तथा सुबह-सुबह गली और नालियों में ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव भी शुरू कर दिया गया है। नगर प्रबंधक ब्रजेश कुमार की माने तो लगातार शहर के अंदर गलियों से लेकर सड़क तक सेनेटाइज का कार्य कराया जाएगा तथा ब्लीचिंग का छिड़काव किया जाएगा।
विदित हो कि अप्रैल माह के शुरूआती दौर में जब शहर के अंदर कोरोना अपनी पैर पसारनी शुरू कर दी थी तभी सभी वार्ड पार्षद एकजुट होकर शहर के अंदर नगर निकाय से सेनेटाइज व फॉगिंग कराने की मांग करने लगे थे ताकि संक्रमण को एक मुहल्ले से दूसरे मुहल्ले तक नहीं फैलने दिया जाए। लेकिन नगर प्रशासन द्वारा खराब गाड़ी का हवाला देते हुए सेनेटाइज के कार्य में टालमटोल किया जा रहा था। लेकिन अप्रैल माह के अंतिम दौर में संक्रमण से हालात बिगड़ने लगी और वार्ड पार्षद एकजुट होकर आंदोलन की बात करने लगे तो नगर प्रशासन चेती और सेनेटाइज का कार्य शुरू कराया।

You may have missed