February 19, 2026

खरमास के बाद बिहार कांग्रेस में भी होंगे बड़े बदलाव, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 14 जनवरी के बाद होगा कांग्रेस प्रदेश कमेटी का गठन

पटना। कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष ने पद संभालने के कुछ दिन बाद ही बिहार में कांग्रेस की पदयात्रा में अपनी तेज चाल दिखायी। मकर संक्रांति के बाद यह पदयात्रा फिर से शुरू होगी। लेकिन कांग्रेस में प्रदेश कमेटी की गठन की कोई रफ्तार नहीं दिख रही। अब तक इसकी कोई सुगबुगाहट ही नहीं नजर आ रही। बिहार कांग्रेस में प्रखंड अध्यक्षों की कमेटी भी नहीं बनी थी। वही अब नए प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने पद संभालने के तुरंत बाद प्रखंड अध्यक्षों की कमेटी बनाई है। अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि ‘ हम 14 जनवरी का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस की कमेटी गठित की जाएगी। हमने प्रखंड अध्यक्षों की कमेटी का गठन कर दिया है। यह बिहार कांग्रेस की कमजोरी ही मानी जाएगी कि अखिलेश प्रसाद सिंह से पहले डॉ. मदन मोहन झा लगभग चार वर्षों से ज्यादा समय तक बिहार प्रदेश अध्यक्ष रहे लेकिन कमेटी नहीं बना पाए। कमिटी में उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, संयुक्त सचिव आदि होते हैं। इसी कमिटी के अध्यक्ष होते हैं प्रदेश अध्यक्ष। लेकिन हद है बिनी कमेटी के इतने वर्षों तक बिहार कांग्रेस कैसे चलती रही! प्रखंड की कमेटी भी नहीं बनी थी। इस सब का नतीजा बिहार कांग्रेस में बाहर से और अंदर से दोनों तरफ से दिख रहा है। कुछ कार्यकर्ता बताते हैं कि कमिटी को ऊपर से स्वीकृति नहीं मिली। कुछ कहते हैं यह बनाने की कोशिश ही नहीं हुई।

 

 

You may have missed