पटना समेत पूरे प्रदेश में मकर सक्रांति के बाद बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, 26 तक बना रहेगा कोल्ड-डे

  • पटना में पछुआ हवा के कारण मकर संक्रांति के बाद फिर बढ़ेगी ठंड

पटना। बिहार में ठंड की एंट्री देर से हुई लेकिन, प्रभाव लगातार 13 दिनों से दिखाई दे रहा है। इसका असर 26 जनवरी तक रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में गिरावट के साथ ही घने कोहरे का असर दिखाई देगा। इससे प्रदेश के विभिन्न जिलों में विजिबिलिटी 20 से 80 मीटर रहने की संभावना है। सबसे अधिक समस्या खुले स्थान, खेत, नदी और तालाब के किनारे होगी। यहां पर अन्य जगहों की अपेक्षा तापमान में दो से चार डिग्री की कमी के साथ ही कोहरे का प्रभाव पूरे दिन दिखाई देगा। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में बर्फीली हवा की रफ्तार 8 से 13 किमी/ घंटा है। प्रदेश के सभी हिस्से में ठंड का असर दिख रहा है। पटना, भागलपुर, मोतिहारी सहित 19 जिलों में कोल्ड डे की स्थिति रही है। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश के 12 जिलों में कोल्ड डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट और प्रदेश के 38 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को 20 शहरों में न्यूनतम तापमान में कमी आई हैं। जमुई को छोड़कर राज्य भर में न्यूनतम पारा 9 डिग्री से नीचे रहा।
प्रदेश के 12 जिलों में कोल्ड डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बिहार के 12 जिलों में कोल्ड डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें दरभंगा समस्तीपुर मधुबनी, वैशाली मुजफ्फरपुर सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सीवान पूर्वी चंपारण पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज शामिल है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में लगातार उच्च दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसकी वजह से जिसके वजह से गुरुवार को पूरा दिन कंपकंपी की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी राजधानी पटना सहित विभिन्न हिस्सों में शीतलहर और कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी रहेगी।
पटना में पछुआ हवा के कारण मकर संक्रांति के बाद फिर बढ़ेगी ठंड
प्रदेश में 15 जनवरी के बाद बिहार में एक बार फिर से ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा। अभी अगर बिहार के कुछ जिलों को छोड़ दें तो अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास है। मौसम विभाग के अनुसार अभी बर्फीली हवाओं का प्रभाव थोड़ा कम है 15 जनवरी और उसके बाद तापमान में फिर से 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है और ठंड बढ़ सकता है।

About Post Author

You may have missed