September 15, 2026

बिहार विधानपरिषद चुनाव : कांग्रेस के 24 सीटों पर चुनाव लड़ने पर राजद ने ली चुटकी, मृत्युंजय तिवारी बोले- बिहार में अपनी हैसियत न भूले कांग्रेस

पटना। राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने MLC चुनाव को लेकर कहा की बिहार में कांग्रेस की ताक़त नहीं है और उसे ज़मीनी हकीकत समझना चाहिए। उन्होंने कहा की हम केंद्रीय स्तर पर कांग्रेस का समर्थन करते हैं और दूसरे राज्यों में जब चुनाव होते हैं तब हम उनसे सीट नहीं मांगने जाते। ऐसे में कांग्रेस को भी समझना चाहिए की सबकी भलाई इसी में है की बिहार में वह राजद का समर्थन करें।

उन्होंने कहा की उपचुनाव और विधनसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने ज़िद के कारण उम्मीदवार खड़े किये जिसका नतीजा सबने देखा। उन्होंने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा की कांग्रेस सीटों को लेकर हाय-तौबा ना करे और इस बात पर ध्यान दे की कैसे NDA को 24 सीटों पर हराया जाए।

You may have missed