February 15, 2026

कांग्रेस आईटी सेल ने पटना में नियुक्त किया जिलाध्यक्ष

पटना। बिहार कांग्रेस आईटी सेल ने पटना महानगर और पटना ग्रामीण-2 का जिलाध्यक्ष क्रमश: साहिल यादव और साहिल शर्मा को नियुक्त किया। इस आशय का पत्र प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया डिपार्टमेंट के अध्यक्ष सौरभ सिन्हा ने जारी किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विचारों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए आईटी सेल को पार्टी मजबूत कर रही है। नवनियुक्त अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करेंगे और पार्टी के मजबूती के लिए काम करेंगे।

You may have missed