कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सीएम नीतीश को किया फोन, गठबंधन पर बयान के बाद खड़गे ने की मनाने की कोशिश

पटना। नाराज नीतीश को मनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की है। दो दिन पहले सीएम ने कहा था कि कांग्रेस को इंडिया गठबंधन की चिंता ही नहीं है। वो 5 राज्यों के चुनाव में व्यस्त हैं। माना जा रहा है कि इसके बाद कांग्रेस घबरा गई और फिर खड़गे ने नीतीश को बीती रात फोन कर मनाने की कोशिश की। कांग्रेस पर दिए नीतीश कुमार के बयान के बाद से चर्चा तेज हो गई थी कि इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। गठबंधन की एकता पर ही सवाल उठने लगे थे। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस अध्यक्ष ने फोन पर नीतीश को ये बताया कि पांच राज्यों में चुनाव की व्यस्तता के चलते इंडिया गठबंधन की मीटिंग नहीं हो पा रही। साथ ही खड़गे ने ये भी भरोसा दिलाया कि वो जल्द ही प्रयास करेंगे कि जल्द ही इंडिया एलायंस की बैठक हो। नीतीश कुमार की पहल पर विपक्ष ने एकजुट होकर इंडिया गठबंधन का गठन किया गया। जिसमें देशभर की 20 से ज्यादा पार्टियों के दिग्गज नेता शामिल हैं, लेकिन सीट शेयरिंग पर अब तक कोई बात नहीं हो पाई है। ना ही मीटिंग हो पाई है, जिसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रमुख घटक दल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया था। गुरुवार को सीपीआई की रैली में उन्होंने कहा था कि देश के सबसे पुराने दल को फिलहाल पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में दिलचस्पी है और उसे विपक्षी मोर्चे को आगे बढ़ाने की चिंता नहीं है। नीतीश ने ये भी कहा था कि विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद कांग्रेस खुद सभी विपक्षी दलों को बुलाएगी। बिहार सीएम ने याद दिलाया था कि केंद्र सरकार का विरोध करने वाले दल नया गठबंधन बनाने के लिए एक साथ आए थे। उन्होंने कहा था कि हाल के दिनों में उस मोर्चे पर बहुत प्रगति नहीं हुई है और लगता है कि कांग्रेस को 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों में अधिक रुचि है। सीएम नीतीश कुमार के इस बयान के बाद ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें फोन लगाया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने नीतीश से फोन पर पांच राज्यों में चुनाव की व्यस्तता के चलते इंडिया गठबंधन की मीटिंग न हो पाने की बात कही। साथ ही नीतीश कुमार को यह भरोसा भी दिलाया कि वो प्रयास करेंगे कि जल्द ही इंडिया एलायंस की बैठक हो और टिकट डिस्ट्रीब्यूशन के तुरंत बाद वो इंडिया एलायंस की बैठक करेंगे। उन्होंने इंडिया अलायंस को और मजबूत करने और आगे क्या रणनीति बनाई जाए इस बारे में बात की।

About Post Author

You may have missed