सीएम नीतीश ने राष्ट्रीय युवा दिवस की देशवासियों को दी बधाई, जयंती पर विवेकानंद को किया याद

पटना। विवेकानंद की जयंती पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें याद किया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने लिखा है कि स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। मेरी ओर से युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने आगे लिखा है कि सकारात्मकता और नई ऊर्जा से भरी युवा पीढ़ी राज्य एवं राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभाती है। मेरा विश्वास है कि प्रतिभा के धनी युवाओं के सहयोग से बिहार विकास की राह में अग्रणी बनेगा। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। वे हमसब को छोड़ 4 जुलाई 1902 को चले गए। वे वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उनका नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था। वे काफी प्रभावशाली व्यक्ति थे। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। वे अपनी अध्यात्म से अमेरिका और यूरोप के देश को काफी प्रभावित किया। स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। जो आज भी अपना काम कर रहा है। स्वामी विवेकानंद रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे। अमेरिका में अध्यात्म पर बोलने के लिए उन्हें 2 मिनट का समय दिया गया था।

About Post Author

You may have missed