पटना में युवक ने की आत्महत्या : परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पत्नी गिरफ्तार

पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ से आ रही है। जहां शादीशुदा एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। दरअसल, यह पूरा मामला फुलवारीशरीफ स्थित हिंदूनी गांव में एक व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वही इस घटना के बाद पत्नी ने अपने पति के परिजनों को इस बात की सूचना दी। लोगों ने इसकी जानकारी फुलवारीशरीफ थाने को दी। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वही मृतक के परिजनों ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में पूछताछ के लिए पत्नी को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है की हिंदुनी गांव का निवासी अशोक चौधरी की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व मसौढ़ी की सुनीता देवी से हुई थी। शादी के बाद अशोक चौधरी का कोई बच्चा नहीं हुआ था। वही इस कारण लगभग 5 वर्ष पूर्व उन्होंने एक लड़का को गोद लिया था। परिजनों ने बताया कि अशोक चौधरी पेंटर का काम किया करता था। परिजनों ने आरोप लगाया कि अशोक चौधरी ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है। वही इसको लेकर फुलवारीशरीफ थाने में शिकायत की गई है। इस मामले को लेकर फुलवारीशरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि संदेहास्पद स्थिति में अशोक चौधरी के शव को पुलिस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए अशोक चौधरी की पत्नी सुनीता कुमारी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

About Post Author

You may have missed