पटना ने ठंड में तोड़े अबतक के सभी रिकॉर्ड; मौसम विभाग का अलर्ट जारी, 10 जनवरी के बाद मिलेगी राहत

पटना। बिहार के सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फीली और ठंडी हवाओं की वजह से लोगों को पूरे दिन कंपकंपी का एहसास हो रहा है। इस दौरान 8 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चल रही है। राज्य के कई इलाकों में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं रविवार की बात करें तो गया का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसने पिछले चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पटना में अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग के मुताबिक 11 जनवरी से तापमान में बदलाव होगा। पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक संजय कुमार के मुताबिक पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता में देरी है। हालाकि, सक्रिय होने के बाद हल्की बारिश होगी। इससे ठंड से राहत मिलेगी। फिलहाल दो दिनों तक कड़ाके की सर्दी के साथ घने कोहरे का प्रभाव बना रहेगा।
नए विक्षोभ से तापमान बढ़ेगा
शीतलहर में 10 जनवरी से कमी आएगी क्योंकि देश के उत्तरी हिमालयी क्षेत्र में मंगलवार की शाम को एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इसके कारण पूरे उत्तर भारत, उससे सटे मध्य भारत के न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार हैं। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा व तेलंगाना में तीन दिन बाद राहत की उम्मीद है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि उत्तराखंड, जम्मू-काश्मीर, हिमाचल प्रदेश जैसे पहाडी इलाकों में अभी लगातार बर्फबारी हो रही है। इस दौरान चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के साथ साथ बिहार का मौसम भी पूरी तरह से शुष्क है। इसके प्रभाव से पहाड़ों से चलने वाली बर्फीली हवाएं तेज रफ्तार से दिल्ली होते हुए बिहार तक आ रही है। इसके असर से राज्य के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। सतह से डेढ़ किलोमीटर ऊपर तक तेज हवाओं का प्रभाव है।
मौसम विभाग ने सर्दी को लेकर अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने सर्दी को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 11 जनवरी से मौसम में बदलाव होगा। तापमान बढ़ेगा। पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक संजय कुमार के मुताबिक पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता में देरी है। हालाकि, सक्रिय होने के बाद हल्की बारिश होगी। इससे ठंड से राहत मिलेगी। फिलहाल दो दिनों तक कड़ाके की सर्दी के साथ घने कोहरे का प्रभाव बना रहेगा।
देश में दो दिनों तक बना रहेगा कोल्ड-डे
पूरे उत्तर, मध्य व पूर्वी भारत में अगले दो दिनों तक कोल्ड डे बना रहेगा। एक हफ्ते से पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, प. बंगाल व जम्मू में घना कोहरा है। सुबह दृश्यता शून्य से 50 मीटर तक ही रह जाती है जबकि दिल्ली, उत्तराखंड, बिहार, त्रिपुरा व असम में घना कोहरा छाने से दृश्यता 200 से 500 मीटर तक रही। अगले तीन दिनों तक दिल्ली व यूपी में घना कोहरा बना रहेगा।

About Post Author

You may have missed