कर्नाटक CM के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे नीतीश, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद

पटना। विपक्षी एकता की मुहिम को लेकर आगे बढ़ रहे बिहार के CM नीतीश अब कर्नाटक में बनने वाले कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वही कांग्रेस ने गुरुवार को आधिकारिक रूप से घोषणा की कि सिद्दरामैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वहीं कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी के शिवकुमार उपमुख्यमंत्री होंगे। वही इसका शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को बेंगलुरु में होगा और इसमें कांग्रेस सहित विपक्ष के कई नेताओं को आमंत्रित किया गया है। मिली जानकरी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इसमें शामिल होने वाले प्रमुख चेहरों में शामिल होंगे। बेंगलुरु में शपथ ग्रहण की तैयारियां अभी से होने लगी है। मेहमानों की लिस्ट भी तैयार की जाने लगी है। वही इसी क्रम में बिहार के CM और डिप्टी CM भी शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं। वही तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन को भी इसके लिए आमंत्रण मिला है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कर्नाटक के घोषित CM सिद्धारमैया ने एक फोन कॉल में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन को 20 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है। दरअसल, नीतीश कुमार इन दिनों विपक्षी एकता को लेकर कई दलों के नेताओं से मिल चुके हैं। ऐसे में कर्नाटक में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत आने से नीतीश कुमार की पहल को भी मजबूती मिली है। वही माना जा रहा है कि नीतीश भी विपक्षी एकता के संदेश को देने के लिए बेंगलुरु जा सकते हैं। वे सिद्दरामैया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर BJP को संदेश देंगे कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी एकता की पहल रंग ला रही है। वही यह शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को होने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को दोपहर 12:30 बजे बेंगलुरु में होगा। कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज 18 मई को शाम 7 बजे बेंगलुरु में बुलाई गई है।

About Post Author

You may have missed