CM नीतीश का जनता दरबार या दिखावा दरबार : लोजपा (रा)

पटना। लोजपा रामविलास ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आयोजित जनता दरबार को दिखावा दरबार बताया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजू तिवारी ने कहा है कि इस दरबार में आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं होता है। इस वजह से लोगों में इस आयोजन के प्रति निराशा और गहरी नाराजगी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता दरबार में मुख्यमंत्री लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बजाय औपचारिकता वाले अंदाज में फरियादियों को निपटाते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए मौके पर मौजूद उन्हीं मंत्री एवं अधिकारियों के पास फरियादियों को वह भेजते हैं, जो उनकी समस्या के जड़ में होते हैं। कई लोगों ने तो मुख्यमंत्री को इस कार्यशैली पर अपना विरोध प्रकट करते हुए उनसे कहा भी कि आप जिनके पास भेज रहे हैं, उनसे कई बार मिलने के बावजूद हमारा काम नहीं हुआ।
राजू तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता दरबार के बहाने लोगों को वह दिखलाना चाहते हैं कि वह कामकाज में काफी व्यस्त रहते हैं लेकिन यदि इसमें सच्चाई होती तो आज सभी क्षेत्रों में बिहार में प्रशासनिक मिशनरी की विफलता नहीं दिखती

You may have missed