सीएम नीतीश के 71वें जन्मदिन पर RCP सिंह ने सीएम के गृहजिला नालंदा में काटा केक, जरूरतमंद लोगों में किया वस्त्र वितरण

नालंदा। सीएम नीतीश आज 71 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर देश भर से बधाई दी जा रही है। इनमें बिहार के दिग्गज नेताओं में शामिल पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी सीएम को जन्मदिन की बधाई दी है और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। वही सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा के मालती गांव में केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह द्वारा मनाई गई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने केक काटकर उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट किया। साथ ही उन्होंने जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र का वितरण किया।

इस मौके पर आरसीपी सिंह कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में जो बजट पेश किए गए हैं 2 लाख 37 हजार करोड़ का है, जो युवाओं पर फोकस से उद्योग पर फोकस है। हमारे नेता ने शानदार काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारा फोकस है कि जो बिहार में खनिज संपदा है उस पर काम किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर हमें खनिज संपदा मिल गई तो बिहार के लिए एक बड़ी सौगात होगी।