February 26, 2026

बढती महंगाई पर लाचार हुए CM नीतीश, कहा- यह हमारे हाथ में नही, यह पुरे देश का मुद्दा

पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बढ़ती महंगाई को लेकर सोमवार को बड़ा बयान दिया। सीएम नीतीश ने कहा कि उन्हें महंगाई के बारे पता तो है, लेकिन वो कुछ कर नहीं कर सकते हैं। उन्होंने अपने आपको इससे अलग बताया। सीएम नीतीश कुमार ने बढ़ती महंगाई पर कहा, अब यह कोई यहां की बात तो नहीं ना है, पूरे देश की ना बात है। यहां के बारे में कोई बात हो तब ना। सीमित जगह की बात होती तो बात थी यह तो पूरे देश की बात है। प्रतिदिन यह खबर यह हमारे हाथ में नही हैं।

वही सीएम नीतीश ने तेजस्वी यादव के बयान को लेकर कहा कि जिसको जो मन में आता है, बोलता है। उस पर हम ध्यान नहीं देते। इसका कोई मतलब नहीं निकलता। हम पर अनाप शनाप बोलने पर पब्लिसिटी मिलती है। नीतीश ने उपचुनाव पर कहा कि बिहार की जनता मालिक है। वह सब देख रही है। हमारा जो काम है, वह हम कर रहे हैं। कुशेश्वरस्थान और तारापुर उपचुनाव पर कल जनता का फैसला आ जाएगा।

You may have missed