January 28, 2026

आंध्र प्रदेश की केमिकल फैक्ट्री हादसे पर सीएम नीतीश ने जताया शोक, मृतकों के आश्रितों और घायलों को मुआवजे का किया ऐलान

पटना। तेलंगाना के बाद अब आंध्र प्रदेश की एक केमिकल फैक्‍ट्री में भीषण हादसा हुआ है। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है जिसमें 4 मजदूर बिहार के रहने वाले हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे पर दुख जताया है और मुआवजे की घोषणा की है। वहीं आंध्र प्रदेश सरकार ने भी हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों 25-25 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। वहीं गंभीर रूप से घायलों को 5-5 लाख रुपये और हादसे में घायल अन्‍य लोगों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की है। आंध्र प्रदेश में फैक्ट्री में बॉयलर फटने से हुए हादसे पर सीएम नीतीश कुमार ने दुख जताते हुए मुआवजे की घोषणा की है। मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख मदद की घोषणा की है जबकि घायलों को 50-50 हजार आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

इसके साथ ही सीएम नीतीश ने पार्थिव शरीर लाने की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है। जानकारी के मुताबिक, केमिकल फैक्‍ट्री में धमाके के बाद लगी आग की चपेट में आने से मारे गए सभी बिहारवासी नालंदा जिले के रहने वाले हैं। हादसे में मारे गए बिहार के सभी मजदूरों की पहचान कर ली गई है। मरने वाले की पहचान कारु रविदास (गांव नरसंडा, नालंदा), मनोज कुमार (गांव रामसन, नालंदा), सुवास रविदास (गांव नरसंडा, नालंदा) और हबदास रविदास (गांव बसनीमा नालंदा) के रूप में हुई है। वहीं ब्लास्ट में झुलसे 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि केमिकल फैक्‍ट्री में पहले तेज धमाका हुआ और उसके बाद आग लग गई। हादसे की वजह एसिड का लीक होना बताया जा रहा है। घटनास्‍थल पर काम कर रहे कुछ मजदूर इसकी चपेट में आ गए, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई।

You may have missed