चाचा पारस के आरोपों पर चिराग का बयान, बोले- ये सब मनगढ़ंत बातें, मामले की हो उच्च स्तरीय जांच

पटना। राजधानी पटना में बीते दिनों पशुपति कुमार पारस ने भतीजे चिराग पासवान पर उनकी हत्या की साजिश करने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं पशुपति पारस ने चिराग पासवान पर कई गंभीर और सनसनीखेज आरोप भी लगाए थे। जिसको लेकर लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने करारा पलटवार किया है। साथ ही उन्होंने इस घटना की जांच करने की मांग की है। केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के आरोप पर चिराग पासवान ने कहा कि वह एक लड़का जिसको उन्होंने पहले ही अपनी पार्टी से बाहर कर दिया। जिसको वह अपना भतीजा तक मानना जरुरी नहीं समझते हैं। लेकिन मेरे लिए वह पिता के समान है। मेरे पिता रामविलास पासवान के निधन के बाद वह मेरे पिता है। पशुपति पारस के हमले के आरोप पर चिराग पासवान ने कहा कि मनगढ़ंत बातें की जा रही है।
अगर मैं दोषी पाया गया तो मुझ पर कार्रवाई करें : चिराग पासवान
चिराग पासवान ने कहा कि पशुपति पारस मेरे ऊपर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। यह आरोप छोटा नहीं है। उन्होंने मुझ पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसलिए मैं चाहता हूं कि इसकी निष्पक्ष जांच हो। अगर उसमें मैं भी दोषी पाया जाता हूं तो कार्रवाई करें ना। चिराग ने कहा कि अगर मैं दोषी नहीं पाया जाता हूं तो जिस तरीके से उन्होंने मेरे सम्मान से आप बिना किसी तय्थों के खिलवाड़ कर रहे हैं। वह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने सीएम को भी पत्र लिखा है। इस घटना की जांच करवाई जाय।
पशुपति कुमार का चौहरमल महोत्सव में हुआ था विरोध
वही बीते दिनों केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा था कि हमारे ऊपर हो रहे हमले के पीछे चिराग पासवान का हाथ है। मोकामा में चौहरमल महोत्सव के दौरान जो हमला हुआ है। इस हमले में शामिल युवकों ने शराब पी रखी थी। पशुपति पारस ने कहा कि उनके खिलाफ एक बड़ी साजिश चल रही है। उन्होंने कहा कि हमारे ऊपर जो हमले हो रहे रहे हैं। उसके पीछे चिराग पासवान का हाथ है। उन्होंने कहा कि इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। पशुपति पारस ने यहां तक कह दिया कि हमारी सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए। हाल ही में पटना से सटे मोकामा के घोसवारी में केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पर हमला हुआ था। चौहरमल जयंती के मौके पर चिराग पासवान जब कार्यक्रम में पहुंचे थे, तो वहां काफी भीड़ उमड़ी थी और चिराग का जोरदार स्वागत हुआ। हालांकि चिराग पासवान के तुरंत बाद पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के ऊपर हमला हो गया। पशुपति पारस के काफिले काला झंडा भी दिखाया गया था।

About Post Author

You may have missed