September 16, 2025

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रेखा गुप्ता को दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई, शपथ लेने पर सोशल मीडिया से दी शुभकामनाएं

पटना। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने एक्स पे पोस्ट कर लिखा की दिल्ली प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर श्रीमती रेखा गुप्ता जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमलोगों ने दिल्ली को स्वच्छ और विकसित बनाने का जो वादा किया था, उस दिशा में आप समर्पित भाव से कार्य करते हुए परिश्रम की पराकाष्ठा कर दिल्ली की आशाओं-आकांक्षाओं को पूरा करेंगी। और मुझे इस बात की खुशी है कि दिल्ली में नई सरकार के गठन के पूर्व ही यमुना की सफाई का कार्य भी शुरू हो चुका है। दिल्ली विकास के रथ पर सवार हो चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली दुनिया की सबसे बेहतरीन और मॉडल राजधानी बनेगी। शालीमारबाग विधानसभा सीट पर मैंने भी जनसभा की थी , उस दौरान लोगों का जो उत्साह था वो दर्शनीय था। दिल्ली की जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया था। शालीमारबाग की जनता का आभार, जिन्होंने श्रीमति रेखा जी को अपना बहुमूल्य आशीर्वाद देकर दिल्ली की सेवा करने का अवसर दिया।

You may have missed