छपरा में दो बच्चों की मां को ग्रामीणों ने प्रेमी के साथ पकड़ा, कहा- मुझे अब साथ नही रहना, लोगों ने कराई शादी

छपरा। भोजपुर जिलें छपरा में 2 बच्चों की मां की गांव वालों ने प्रेमी से शादी करवा दी। ग्रामीणों ने दोनों आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। शोर मचाने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और प्रेमी को पीटने लगी। प्रेमी की पिटाई प्रेमिका नहीं देख पाई और वह भीड़ से उलझ गई। मामले को बढ़ता देख गांव वालों ने काली मंदिर में दोनों की शादी करवा दी। प्रेमिका का नाम सोनम देवी है। 6 साल पहले उसकी शादी मढ़ौरा थाना इलाके के धेनुकी गांव में हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। जबकि प्रेमी उपेंद्र राम (30) मढ़ौरा थाना क्षेत्र के रहीमपुर का रहने वाला है। जो कुंवारा है। इन दिनों महिला अपने मायके लतरहिया गांव आई हुई थी। जहां उससे मिलने युवक पहुंचा था। 2 महीने से दोनों का अफेयर चल रहा था। सोनम के पति मजदूरी करते हैं। प्रेमी भी उसके साथ ठेकेदारी में काम करता था। यही कारण था कि प्रेमी का सोनम के घर आना-जाना लगा रहता था। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकी बढ़ गई और पिछले दो महीने से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। अब शादी भी हो चुकी है। सोनम 7 दिन पहले ही अपने मायके लतरहिया गांव पहुंची थी। रविवार की रात प्रेमी उससे मिलने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने पकड़ लिया। प्रेमिका सोनम ने कहा कि उसका पति नशे का आदि है। हमेशा नशा करता है। हमारा 2 महीने से अफेयर चल रहा था। उसने कहा कि अब वो अपने प्रेमी से साथ ही रहेगी। वहीं, प्रेमी उपेंद्र ने कहा कि रविवार की रात प्रेमिका ने फोन करके बुलाया था। जिसके बाद गांव वालों ने पकड़कर शादी करवा दी। पति के साथ मारपीट की घटना के बाद वह मायके आई थी।

About Post Author

You may have missed