छठ महापर्व की शुरुआत पर राजद परिवार ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, लालू यादव ने दिया खास संदेश

पटना। चार दिवसीय महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ आज 8 नवंबर से शुरू हो गया है। राजधानी पटना के साथ ही राज्य के विभिन्न घाटों और सरोवर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। इस बीच राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, तेजप्रताप यादव राज्यसभा सांसद मीसा भारती समेत राजद परिवार ने छठ पूजा को लेकर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी है। राजद ने देश एवं राज्यवासिओं को छठ पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह त्योहार बहुत ही कठिन धार्मिक अनुष्ठान का है। छठ व्रती पूरी आस्था से भगवान भास्कर की पूजा अर्चना करते हैं। भगवान भास्कर को अर्ध्य अर्पण करते हैं। त्योहार में पवित्रता और सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। खरना के प्रसाद का अपनी जगह बड़ा महत्व है। पूरी आस्था से लोग खरना के प्रसाद को ग्रहण करते हैं।

जानिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने क्या दिया सन्देश

लालू प्रसाद ने छठ पूजा की बधाई देते हुए कहा कि मेरी ईश्वर से कामना है कि ईश्वर आप सब की कठिन तपस्या को स्वीकार करें और यह त्योहार आप सब के जीवन में खुशियों, सम्रद्धि, सुख, शांति का नया विहान ले कर आये। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि इस महान त्योहार को लोग मिल जुल कर आपसी भाईचारा के साथ मनाएं। खतरनाक घाटों पर अर्ध्य अर्पण न कर प्रशासन द्वारा चिन्हित सुरक्षित घाटों पर ही अर्ध्य अर्पण करें। छठ व्रतियों को अधिक से अधिक सहयोग करें ताकि वे पूरी पवित्रता के साथ भगवान भास्कर को अर्ध्य अर्पण कर सकें। बता दें कि बिहार के अलावे झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत देश-विदेश के कई हिस्सों में भी छठ का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। छठ व्रत में डूबते सूरज और फिर उगते सूरज को अर्घ्य दिया जाता है। छठ पर्व पर महिलाएं छठी मैय्या से संतान की प्राप्ति और संतान की लंबी उम्र की कामना करती हैं।

About Post Author

You may have missed