धोखा देना सीएम नीतीश की पुरानी आदत हैं, राजद रहे सावधान : संजय जायसवाल

पटना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जयसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गुरुवार को जमकर कटाक्ष किया। जायसवाल पार्टी प्रदेश मुख्यालय में अति पिछड़ों के आरक्षण को लेकर भाजपा द्वारा गठित विशेष समिति की अध्ययन रिपोर्ट पर प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान एक सवाल पर जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आदतन धोखेबाज कहा। जिसके बाद राजद के लोगों को सावधान रहना चाहिए। वही कुढ़नी में हो रहे उपचुनाव के प्रचार नीतीश के जाने पर चुटकी ली। जायसवाल ने कहा कि इसके पहले मोकामा और गोपालगंज सीट पर उप चुनाव हुए थे। दोनों सीटों पर राजद ने अपने उम्मीदवार उतारे थे। गोपालगंज और मोकामा उप चुनाव में महागठबंधन के नेता व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रचार में नहीं गए। तब नीतीश ने सफाई देते हुए कहा था कि उनकी तबीयत खराब है। पेट में चोट है, लेकिन हमारी पार्टी जेडीयू के लोग प्रचार कर रहे। वे कैमरे के सामने ही अपना पेट दिखाने लगे थे। अब कुढ़नी में उप चुनाव हो रहा है। यहां से जेडीयू के कैंडिडेट हैं। अब कहा जा रहा है कि नीतीश इस क्षेत्र में प्रचार करेंगे।
सिर्फ अपने फायदे की राजनीति करते हैं नीतीश : संजय जायसवाल
संजय जायसवाल ने सीएम पर हमला करते हुए कहा की प्रचार करना कोई गलत नहीं, लेकिन हाल ही में संपन्न हुए मोकामा और गोपालगंज सीट पर हुए उप चुनाव से नीतीश कुमार ने दूरी बना ली थी। उन्होंने क्षेत्र में जाने की बजाए वीडियो जारी कर महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की थी। इस पर जायसवाल ने नीतीश को घेरा है। कहा कि नीतीश कुमार राजद उम्मीदवार के चुनाव प्रचार में नहीं गए थे। वे काफी चालाक हैं, इसका फायदा वे खूब उठाते है। जायसवाल ने कहा कि जब बोचहां में उप चुनाव हो रहे थे और नीतीश कुमार हमारे साथ थे, तब भी उन्‍होंने हमारे पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।
कुशेश्‍वरस्‍थान और तारापुर में भाजपा का किया था इस्‍तेमाल
राजद जब चुनाव लड़ता है तो जेडीयू वाले मुख्यमंत्री अपना पेट दिखाते हैं। उस दौरान नीतीश कुमार पूरे पटना में घूमे लेकिन राजद प्रत्‍याशी के चुनाव प्रचार नहीं गए। अब कुढ़नी में जेडीयू चुनाव लड़ रहा है, तो पूरे राजद को लेकर के वहां जाएंगे और हाजिरी बनवाएंगे। नीतीश को हम लोगों ने देखा है। जब कुशेश्वरस्थान और तारापुर में जदयू के उम्‍मीदवार चुनाव लड़ रहे थे तो भाजपा का भरपूर इस्तेमाल किया था। लेकिन हम बोचहां में लड़ रहे थे तो एक बार भी बढ़िया से मदद करना तक उचित नहीं समझा।

About Post Author

You may have missed