मुंबई में लैंड करते हुए चार्टर्ड प्लेन क्रैश : दो हिस्सों में टूटा और आग लगी, तीन जख्मी

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बड़ा प्लेन हादसा हो गया है। जहां विशाखापट्टनम से मुंबई आ रहा VSR वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट रनवे 27 पर फिसल गया। बता दे की मुंबई में भारी बारिश हो रही है, इसके चलते विजिबिलिटी 700 मीटर रह गई है। इसी वजह से यह घटना हुई। मुंबई एयरपोर्ट पर आज एक चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे पर क्रैश हो गया। दरअसल, प्लेन रनवे पर बारिश के चलते फिसल गया था। इसके बाद वह दो हिस्सों में टूट गया और उसमें आग लग गई। वही इस मामले की जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। बता दे की चार्टर्ड प्लेन में 6 पैसेंजर्स और 2 क्रू मेंबर सवार थे। जिनमें से 3 लोग घायल हुए हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही इस मामले को लेकर डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने बताया कि विशाखापट्टनम से मुंबई आ रहा VSR वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट यहां रनवे 27 पर फिसल गया। जिससे वह दी भागों में टूट गया और आग लग गई।

About Post Author

You may have missed