December 9, 2025

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ से घबराई भाजपा कर रही देश का नाम बदलने की साजिश : जदयू

पटना। जदयू मुख्य प्रवक्ता और विधानपार्षद नीरज कुमार, प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक राहुल शर्मा और प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने संयुक्त तौर पर मीडिया को संबोधित किया। वही इस दौरान तीनों प्रवक्ताओं ने देश का नाम बदलने की कथित कोशिशों को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। पार्टी प्रवक्ताओं ने BJP पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नाम से घबराई भाजपा आगामी लोकसभा चुनावों में अपनी संभावित हार को देखकर देश का नाम बदलने की साजिश कर रही है। पार्टी प्रवक्ताओं ने आगे BJP पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें विपक्षी फोबिया हो गया है। कल को अगर विपक्षी गठबंधन का नाम रिवोल्यूशनरी एलायंस फॉर मैनकाइंड रख दिया जाए तो फिर इस नाम से भी उन्हें परहेज हो जायेगा। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि जन विरोधी और संविधान विरोधी भाजपा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का अपमान कर रही है और संविधान की धज्जियां उड़ाने में लगी है। पार्टी प्रवक्ताओं ने आगे कहा की हमारे संविधान के अनुच्छेद 1 में इस बात का उल्लेख है लेकिन अपने चंद राजनीतिक स्वार्थों के चलते भाजपा हमारे संविधान और संविधान निर्माताओं का अपमान करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर देशभर में जो विपक्षी गठबंधन तैयार हुआ है उस गठबंधन से बीजेपी बुरी तरह घबराई है और सच्चाई यही है कि विपक्षी गठबंधन के ‘इंडिया’ नाम रखने से बीजेपी को चिढ़ है, जिसके चलते इन्हें ‘इंडिया’ नाम से ही नफरत हो गई है। पार्टी प्रवक्ताओं ने भाजपा को मंशा पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि संविधान सभा में संघ के छः लोग शामिल थे अगर इनलोगों को ‘इंडिया’ नाम से नफरत थी तो फिर उन्होंने अपना मुंह बंद क्यों रखा?

You may have missed