बिहार के मौसम में आया बदलाव; पटना समेत कई जिलो का पारा गिरा, बढ़ेगी ठंड

पटना। बिहार के मौसम में अब धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिलेगा। आज राज्य के अधिकतर जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस वजह से तापमान कम रहेगा। सुबह और शाम हल्की ठंड लोगों को महसूस होगी। मौसम विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश में पछुआ हवा का प्रभाव बनने और बादलों के काम होते ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। शुक्रवार को पटना सहित कई जिलों में इसका असर भी देखने को मिला और हल्की धूप सभी जगह खिली रही। शुक्रवार को पटना सहित 18 शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे कम किशनगंज का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना के न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। उसके साथ ही पटना का न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा गया, औरंगाबाद, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, शेखपुरा, बेगूसराय, दरभंगा, बांका, फारबिसगंज समेत अन्य शहरों के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है। पटना मे आज पूरे दिन मौसम सामान्य बना रहेगा। सूर्योदय का समय सुबह 5:49 बजे और सूर्यास्त शाम 5:21 बजे होगा। सुबह का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वही हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 28 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस हो सकता हैं। दोपहर के समय तापमान तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इस दौरान 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और आद्रता रहेगी। रात होते ही तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

About Post Author

You may have missed